नेता प्रतिपक्ष की रार, प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद, पालिका में चुनाव में दूसरा धड़ा विजय
आबूरोड । नगरपालिका आबूरोड में नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेसी दो धड़े में बटी नजर आई। मंगलवार को जँहा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आबूरोड नगरपालिका में पार्षद भवनीश बारोठ का नेता प्रतिपक्ष पर मनोनयन किया गया था तो बुधवार को राज्य सरकार के आदेश पर नगरपालिका ईओ द्वारा नेता प्रतिपक्ष के चुनाव करवाए गए। चुनाव में कांग्रेस के दोनों धड़े आमने सामने हो गए। कांग्रेसी के 11 पार्षदो में से 8 पार्षदो ने कान्तिलाल परिहार के पक्ष में खुले रूप से मतदान किया। जिसपर ईओ अनिल झींगोनिया ने पार्षद काँतीलाल परिहार को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मनोनीत होने का प्रमाण पत्र दिया। उधर नगर अध्यक्ष अमित जोशी, पार्षद भवनीश बारोठ गुट के कांग्रेस पार्षद और नेता प्रदेश अध्यक्ष के आदेश नहीं मानने पर ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बीच दोनों गुटों में जबरदस्त धक्का मुक्की हुई। पालिका में हंगामे होने की जानकारी मिलने पर शहर थानाधिकारी सरोज बैरवा मय जाब्ता के मौके पर पहुंची और दोनों धड़ो से समझाइश की और मामले को शांत किया।उधर कांति परिहार के नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर कांग्रेसी पार्षदो ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
आमने सामने हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष और नगर कांग्रेस अध्यक्ष
पालिका में नेता प्रतिपक्ष को लेकर रार इस कदर मची के चुनाव के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी आमने सामने हो गए जबरदस्त बहस और धक्का मुक्की के बीच दोनों में हाथपाई तक की नौबत आ गई जिसपर मौके पर मौजूस पार्षदो और लोगों ने मामला शांत करवाया।