'⁠⁠⁠मेक इन इंडिया' के तहत हर ग्राम पंचायत में लगाए जाएंगे छोटे उद्योग: रविशंकर

[ad_1]

‘⁠⁠⁠मेक इन इंडिया’ के तहत हर ग्राम पंचायत में लगाए जाएंगे छोटे उद्योग: रविशंकर

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हमारा लक्ष्य छह करोड़ लोगों को डिजिटल साक्षर करने का है। स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्टेंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया के माध्यम से देश को बदलने का काम

मोदीनगर, जेएनएन। केंद्रीय आईटी, कानून एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में छोटे-छोटे उद्योग लगाए जायेेंगे तथा लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके माध्यम से मेक इन इंडिया का सपना भी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि छह करोड़ लोगों को डिजिटल साक्षर करेंगे।

प्रसाद मंगलवार को मोदीनगर से 20 किलो मीटर दूर कलछीना गांव में अकबर अली द्वारा अपने घर में मेक इन इंडिया योजना के तहत लगाए गए एलईडी बल्ब मेकिंग यूनिट का उद्घाटन करने के बाद वहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वे अकबर के गांव में इसलिए आए कि ये भारत को बदलने वाली सेना के सिपाही है। कामन सर्विस सेंटर चलाकर ये दुनिया को बदल रहे हैं। ऐसे सर्विस सेंटरोें की संख्या ढाई लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि अब गैस सब्सिडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, डाक्टर की सेवा सभी इसके माध्यम से उपलब्ध है। इसके माध्यम से आपको दुनिया से जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि अकबर अपने गांव की तस्वीर बदलने के लिए पुणे से नौकरी छोड़कर यहां आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दलित की बेटी इंदु भारती को आगे बढ़ाने का काम किया है।

6 करोड़ लोगों को डिजिटल साक्षर करने का लक्ष्य- रविशंकर

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हमारा लक्ष्य छह करोड़ लोगों को डिजिटल साक्षर करने का है। स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्टेंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया के माध्यम से देश को बदलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में 24 करोड़ बैंक खाते खोले गए जिसमें 32 हजार करोड़ रुपये जमा हुए। अब तेल, गैस, राशन की सब्सिडी का बैंक में जाना शुरू हो गया है तथा बीच के लोग बाहर हो गए हैं। इसके माध्यम से भी सरकार ने 36 हजार करोड़ रुपये बचाने का काम किया।

उन्होंने डिजिटल इंडिया को जवाबदेह, इंसानियत एवं ईमानदार इंडिया के खिताब से नवाजा। इस दौरान उन्होंने अलवर के इमरान खान के नाम के साथ अकबर अली का नाम जोड़ते हुए कहा कि इन जैसे लोगों के माध्यम से ही हिंदुस्तान को आगे बढ़ाना चाहते हैं। सियासत व पार्टियां आती-जाती रहेगी। लेकिन हिंदुस्तान को बदलने का बड़ा सपना है। यह अकबर अली जैसों से सीखना है। उन्होेंने दलित बालिका इंदु भारती जो कामन सर्विस सेंटर चलाती है की भी जमकर सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अकबर अली ने कहा कि डिजिटल इंडिया व मेक इन इंडिया से देश के लाखों मुसलमानों को रोजगार मिल रहा है। प्रसाद ने इस दौरान कामन सर्विस सेंटर का निरीक्षण करने के साथ ही एलईडी बल्ब लगाने की फैक्ट्री का उद्घाटन करने के बाद उसका निरीक्षण किया। रवि शंकर प्रसाद का स्वागत ग्राम प्रधान हाजी आरिफ, पूर्व प्रधान हाजी शराफत, इंदु भारती, कुंवर अहमद अली समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया।

पढ़ें- स्टार्ट अप प्रोजेक्ट के तहत बनाई बैटरी साइकिल, IT मंत्री ने की सवारी

[ad_2]

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )