सहारा की 16 और संपत्तियों को नीलाम करेगा सेबी

[ad_1]

सहारा की 16 और संपत्तियों को नीलाम करेगा सेबी

सेबी ने सहारा की 16 संपत्तियों को नीलामी की सूची में शामिल किया है।

नई दिल्ली(पीटीआई)। सेबी ने सहारा ग्रुप की 16 संपत्तियों को नीलामी के लिए शामिल किया है। इस संपत्तियों की रिजर्व प्राइस 1245 करोड़ रुपए रखी गयी है। इन संपत्तियों की नीलामी अगले महीने की जाएगी। इससे पहले 26 संपत्तियों को नीलामी के लिए शामिल किया गया था। इन संपत्तियों के जरिए संयुक्त रिजर्व प्राइस 4345 करोड़ रखी गयी है।

दूसरी संपत्तियों को जल्द ही नीलामी के लिए रखा जाएगा। एसबीआई कैप 666 करोड़ की उगाही के लिए 20 जुलाई को 8 संपत्तियों को नीलाम करेगी। वहीं एचडीएफसी रियल्टी 18 जुलाई को इ-ऑक्शन के जरिए 8 संपत्तियों की नीलामी कर 579 करोड़ हासिल किया जाएगा। इसके अलावा एसबीआई कैप 7 जुलाई और 13 जुलाई को नीलामी करने जा रहा है।

सेबी का डंडा : डिफॉल्टरों से पैसे वसूली की प्रक्रिया शुरू

एचडीएफसी रियल्टी 4 और 15 जुलाई को संपत्तियों की नीलामी करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने बकाए राशि की वसूली के लिए सेबी द्वारा सहारा की संपत्तियों को नीलाम करने की घोषणा की थी। निवेशकों के पैसों को नहीं लौटाने के मामले में सहार प्रमुख मार्च 2014 में गिरफ्तार हुए थे। हालांकि अभी नो परोल पर जेल से बाहर हैं।

[ad_2]

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )