मुंबई हमलों की सुनवाई तेज करने को भारत ने लिखा पाकिस्तान को पत्र

[ad_1]

मुंबई हमलों की सुनवाई तेज करने को भारत ने लिखा पाकिस्तान को पत्र

गौरतलब है कल संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि अजित कुमार ने बलूचिस्तान में पाक के अत्याचारों के बारे में बताया था।

नई दिल्ली, जेएनएन। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने मुंबई हमले से संबंधित सुनवाई तेज करने के बारे में अपने पाकिस्तानी समकक्ष को पत्र लिखा है। पाकिस्तान को अभी छह सितंबर के जयशंकर के पत्र का जवाब देना है। जिसका जवाब पाकिस्तान की ओर से आना बाकी है।

गौरतलब है कल संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि अजित कुमार ने बलूचिस्तान में पाक के अत्याचारों के बारे में बताया था। वहीं बलूचिस्तान के मुद्दे को लेकर मंत्रालय की ओर से भी जवाब आया है कि जब तक पाकिस्तान बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का उल्लंघन और बलूची लोंगों के खिलाफ अत्याचार जारी रखेगा। उस समय तक भारत पाकिस्तान की इस हरकत के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहेगा।

पाकिस्तान के इस हरकत के खिलाफ अफगानिस्तान जैसे देश भी भारत का साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने पाकिस्तान की ओर हो रहे आतंकवादी हमलों का मुकाबला करने के लिए राजी हुए हैं। वहीं जब उनसे लीबिया में अपहृत दो भारतीय नागरियों के देश वापस लौटने के बारे में पूछ गया तो कहा गया कि ऐसी चीजों में समय लगता है। वो अभी सुरक्षित है और विदेश मंत्रालय उनके परिवार के साथ संपर्क मे हैं।

पढ़ें- मुंबई हमला मामले में पाक सरकार व सात आरोपियों को नोटिस

[ad_2]

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )