मीका पर मॉडल ने लगाया गंभीर आरोप तो शिकार हुईं राखी सावंत बोलीं…!

[ad_1]

मीका पर मॉडल ने लगाया गंभीर आरोप तो शिकार हुईं राखी सावंत बोलीं…!

आपको मीका सिंह का किस कांड तो याद होगा। एक बर्थडे पार्टी में उन्‍होंने राखी सांवत को जबरदस्‍ती किस कर दिया था, जिसके बाद खूब बवाल मचा।

नई दिल्ली (जेएनएन)। सिंगर मीका सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन पर एक मॉडल ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मामले में राखी सावंत ने मीका का सपोर्ट किया है, जो कभी खुद कथित तौर पर उनका शिकार हो चुकी हैं। आपको मीका का किस कांड तो याद होगा। एक बर्थडे पार्टी में उन्होंने राखी को किस कर दिया था, जिसके बाद खूब बवाल मचा। राखी ने उनके खिलाफ जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज करा दिया था।

मलाइका लौट आई हैं पति के पास? तस्वीर देख चौंक जाएंगे आप

आज वही राखी ने मीका का सपोर्ट किया है। उन्हें मीका की गर्लफ्रेंड भी बताया जाता था। अब राखी खुद को उनका दोस्त बता रही हैं। मॉडल द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के मामले में उन्होंने मीका को निर्दोष बताते हुए कहा कि वो उनके अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने पहली बार मीका के आंखों में आंसू देखे। राखी ने कहा, ‘पहली बार मैंने रोते हुए उनकी आवाज सुनी। आप मुझे मीका की वकील कहें, दोस्त कहें या एक्स वाई जेड कहें या कुछ और कहें। मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। इस बार मीका निर्दोष हैं। उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है कि उन्हें जेल जाना पड़े या पुलिस स्टेशन जांच के लिए जाना पड़े।’

शादी की सालगिरह पर पत्नी के होठों को चूमते हुए शाहिद ने ली ये सेल्फी

गौरतलब है कि 32 वर्षीया मॉडल ने मुंबई के उपनगर वर्सोवा थाने में मीका के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मॉडल का मीका के घर पर अक्सर आना-जाना था। उसी दौरान मीका ने उनका उत्पीड़न किया। इस बीच, मीका ने भी मॉडल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पांच करोड़ रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। मीका ने पुलिस को बताया कि मॉडल ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने पांच करोड़ रुपए नहीं दिए तो वो उनका करियर बर्बाद कर देगी।

पहचानिए, कौन है ये हॉट हीरोइन, पूरा लुक देख अाप हो जाएंगे हैरान

आपको बता दें कि मीका पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। राखी को जबरदस्ती किस करने के अलावा वो 2014 में एक हिट एंड रन मामले में भी फंसे थे। उन पर एक रिक्शा को टक्कर मारने और यात्री को घायल करने का आरोप लगा था। वहीं इसी साल दक्षिण दिल्ली में एक लाइव कंसर्ट के दौरान उन्होंने एक डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। फिलहाल ताजा विवादित मामले में पुलिस की तरफ से उन्हें कोई समन जारी नहीं किया गया है।

[ad_2]

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )