'भारतीय जवान चंदू को पाकिस्तान से लाने में लगेगा समय'
[ad_1]

भामरे ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों के मद्देनजर पाकिस्तान सरकार की यह स्वीकारोक्ति अहम है कि चह्वाण उसके कब्जे में हैं।
मुंबई, प्रेट्र। रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने बताया कि भारतीय जवान चंदू चह्वाण को पाकिस्तान से वापस लाने के प्रयास चल रहे हैं। हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है। चंदू सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अनजाने में सीमापार पहुंच गए थे और तब से वह पाकिस्तान की गिरफ्त में हैं।
भामरे ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों के मद्देनजर पाकिस्तान सरकार की यह स्वीकारोक्ति अहम है कि चह्वाण उसके कब्जे में हैं। इस तरह पकड़े गए जवानों को सौंपने को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता हो रखा है। हालांकि मौजूदा हालात में उन्हें वापस लाने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। उनके अनुसार, यह सच है कि उस घटना (नियंत्रण रेखा पार सर्जिकल स्ट्राइक) के बाद दोनों देशों के बीच के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं।
इसके बावजूद हम भारतीय जवान को वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके पहले पाकिस्तान की सेना ने भारतीय जवान को पकड़ने से इन्कार कर दिया था। वह सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 30 सितंबर को नियंत्रण रेखा पार चले गए थे। चंदू 37वीं राष्ट्रीय रायफल के जवान हैं।
जवान की रिहाई के लिए पाक विदेश मंत्रालय से बात करेगा भारत !
[ad_2]