बलूचिस्तान पर जर्मनी में पाक-चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

[ad_1]

बलूचिस्तान पर जर्मनी में पाक-चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

बलूचिस्तान को लेकर बुधवार को जर्मनी में कई जगहों पर प्रदर्शन हुआ। लोगों ने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए।

नई दिल्ली, (एएनआई)। बलूचिस्तान की आजादी को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। बलूचिस्तान के अलावा अब जर्मनी में भी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाज उठ रही है। बुधवार को जर्मनी के कई हिस्सों में लोगों ने रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वहीं बलूचिस्तान के अवारां में भी पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगे। बलोच रिपब्लिकन पार्टी ने पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों और बलूचिस्तान में चीनी घुसपैठ के विरोध में रैली निकाली।

मोदी के समर्थन में लगे नारे

जर्मनी में कई जगहों पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी भी की। म्यूनिख में प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर था जिसमें लिखा था “पीएम मोदी बलूचिस्तान आपको प्यार करता है।”

बलूचिस्तान के बाद अब सिंध में प्रदर्शन, आजादी की मांग ने पकड़ा जोर

इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में लोगों ने प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लोगों ने ‘आजाद करो’ के नारों के साथ एक विशाल जुलूस निकाला और अपने लिए अगल सिंधुदेश बनाने की मांग की।

बलूचिस्तान में भारत ने दखल दिया तो चुप नहीं बैठेगा चीन- चीनी थिंक टैंक

[ad_2]

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )