पेट्रोल 1.34 रुपए और डीजल 2.37 रुपए मंहगा हुआ

[ad_1]

पेट्रोल 1.34 रुपए और डीजल 2.37 रुपए मंहगा हुआ

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 1 रुपए 34 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की है।

नई दिल्ली: सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 1 रुपए 34 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की है। इसी तरह डीजल के दाम भी 2 रुपए 37 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाए गए हैं। नई दरें शनिवार मध्य रात्रि से लागू हो जाएंगी। हाल के दौर में छिटपुट बढ़ोतरी के बीच यह काफी तेज बढ़ोतरी है।

तेल कंपनियों की इस बढ़ोतरी में वैट और राज्यों के अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। वैट समेत राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 66.45 रुपए प्रति लीटर हो गई है। अभी यह 64.72 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा था। इसी प्रकार बढ़ोतरी के साथ डीजल का मूल्य 55.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह अब तक 52.61 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध था। नई कीमतें शनिवार की आधी रात से लागू हो गई हैं। इससे पहले तीनों सरकारी तेल कंपनियों- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और ¨हदुस्तान पेट्रोलियम ने पांच अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत 14 पैसे और डीजल की आठ पैसे बढ़ाई थी।

इस देशों में बिकता है सबसे सस्ता पेट्रोल:

  1. वेनेजुएला: वेनेजुएला में पेट्रोल की कीमतें 0.01 अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर पर हैं। अगर इसे भारतीय मुद्रा में नापा जाए तो यह करीब 0.67 रुपए यानी 1 रुपए से भी कम कीमत बैठेगी। वेनेजुएला तेल निर्यातक देश है और अपने नागरिकों को इसपर सब्सिडी देता है।
  2. सउदी अरब: सउदी अरब में पेट्रोल 0.24 अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर की दर से मिलता है, यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से 16 रुपए। यह देश दुनिया के तेल स्रोत में 20 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है।
  3. कुवैत: कुवैत में पेट्रोल की कीमत 0.34 अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर है। यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से 22.67 रुपए प्रति लीटर।
  4. कतर: कतर में भी पेट्रोल की कीमत काफी कम है। यहां पेट्रोल 0.37 अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर की दर से बिकता है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 24.67 रुपए बैठेगी।
  5. इक्वाडोर: इक्वाडोर में पेट्रोल के दाम 0.39 अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर हैं। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह रकम 26.01 रुपए बैठेगी।
  6. इरान: इरान में भी पेट्रोल की कीमत दुनिया के काफी सारे देशों से कम है। यहां पेट्रोल 0.39 अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर की दर से बिकता है। यानी कि 26.01 रुपए प्रति लीटर।
  7. बहरीन: बहरीन में पेट्रोल 0.42 अमेरिकी डॉलर (28.01 रुपए) प्रति लीटर की दर से बिकता है।
  8. मलेशिया: मलेशिया में पेट्रोल 0.43 अमेरिकी डॉलर (28.67 रुपए) प्रति लीटर की दर से बिकता है।
  9. कजाखिस्तान: कजाखिस्तान में भी पेट्रोल की कीमतें कम हैं। यहां पेट्रोल 0.43 अमेरिकी डॉलर (28.67 रुपए) प्रति लीटर की दर से बिकता है।
  10. नाइजीरिया: नाइजीरिया में भी पेट्रोल की कीमतें कम हैं। यहां पेट्रोल 0.45 अमेरिकी डॉलर (30.01 रुपए) प्रति लीटर की दर से बिकता है।

[ad_2]

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )