पाक सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने आज राजस्थान आएंगे राजनाथ

[ad_1]

पाक सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने आज राजस्थान आएंगे राजनाथ

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 7 एवं 8 अक्टूबर को राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर-बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान की सीमा

जयपुर [ नरेन्द्र शर्मा ]। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 7 एवं 8 अक्टूबर को राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर-बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान की सीमा से सटे चार राज्यों राजस्थान, गुजरात, जम्मू कश्मीर और पंजाब के मुख्यमंत्रियों, गृह मंत्रियों और इन राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और बीएसएफ के अधिकारियों की सीमाओं की सुरक्षा संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में जैसलमेर में होगी। बैठक के बाद गृहमंत्री तनोत माता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उनका जवानों से मुलाकात का कार्यक्रम है। राजनाथ सिंह 8 तारीख को बाड़मेर के मुनाबाव सीमा पर जाएंगे। 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा में राजनाथ सिंह और चारों मुख्यमंत्री बैठक के बाद जैसलमेर से लगती पाकिस्तान की सीमा पर बीएसएफ की सीमा चौकियों का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

केन्द्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि और बीएसएफ के महानिदेशक के.के.शर्मा भी इस दौरान उनके साथ रहेंगे। गृहमंत्री के सीमा क्षेत्र के दौरे को देखते हुए थल सेनाध्यक्ष बुधवार को जयपुर आए और यहां राजस्थान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिला कलेक्टर मातादीन शर्मा और बीएसएफ के डीआईजी ने बताया कि राजनाथ सिंह शुक्रवार को सुबह 9 बजे दिल्ली से रवाना होकर 10 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे और साढ़े 10 बजे 4 सीमावर्ती राज्यों के सीमा सुरक्षा संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। फिर उसके बाद मुरार बॉर्डर पोस्ट पर सीमा पर जाएंगे। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बादल के आने की पुष्टिï हुई है।

वसुंधरा ने कराया राष्टï्र रक्षा यज्ञ, राजनाथ भी शामिल होंगे

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पाक सीमा के ठीक निकट जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में आज से दो दिवसीय राष्टï्र रक्षा यज्ञ शुरू कराया। शाम पांच बजे शुरू हुए यज्ञ में वसुंधरा राजे स्वयं मौजूद रही। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को इस यज्ञ में शामिल होंगे। प्रदेश के सभी 26 वेद विद्यालयों के करीब 500 वेद पाठी दो दिन तक दुर्गा सप्तशती के पाठ करेंगे।

राजस्थान संस्कृत अकादमी के निदेशक राजेन्द्र तिवाड़ी ने बताया कि नवरात्रा में इस पाठ का विशेष महत्व होता है। वे स्वयं पंडितों के साथ तनोत मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे है।

[ad_2]

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )