पति के साथ रोमांटिक हॉलीडे पर बिपााशा बसु, तस्वीरें देख हो सकती है जलन
[ad_1]

इन दिनों बिपाशा बसु इंडोनेशिया की राजधानी बाली में रोमांटिक हॉलीडे एंन्जॉय कर रही हैं और किसी भी कपल को उन्हें व करण सिंह ग्रोवर को देख जलन हो सकती है।
मुंबई (जेएनएन)। शादी से पहले भी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक साथ खूब घूमते थे और अब शादी के बाद भी उनका यह सिलसिला जारी है। साथ ही फैंस के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करना नहीं भूले। हालांकि यह दोनों इतने रोमांटिक निकले कि अब तक इनका हनीमून चल ही रहा है। इन दिनों वो इंडोनेशिया की राजधानी बाली में रोमांटिक हॉलीडे एंन्जॉय कर रहे हैं और किसी भी कपल को उन्हें देख जलन हो सकती है।
57 के हुए संजय दत्त, पत्नी ने दी शानदार पार्टी, देखें तस्वीरें
देखिए दोनों साथ में कितने कूल लग रहेे हैं। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए इसे अब तक का सबसे रोमांटिक डेट बताया है। उन्होंने लिखा है, ”The most romantic dinner date 😍Scrumptious food, open sky, stars, music, my baby @iamksgofficial with me on this stunning rooftop lotus pond in the middle of a jungle in Bal.”
आपको बता दें कि 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे बिपाशा और करण इससे पहले दोनों स्पेन के मैड्रिड में आयोजित आइफा समारोह में शामिल हुए थे और फिर वहीं से बार्सिलोना घूमने निकल पड़े थे। वैसे दोनों के जल्द एक साथ टीवी शो होस्ट करने की चर्चा है। उन्हें इस तरह का ऑफर मिले हैं।
बुरे फंसे अभिनेता राजपाल यादव, छह दिन के लिए खानी पड़ेगी जेल की हवा
बिपाशा की यह पहली मगर करण की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने टीवी की दो अभिनेत्रियों श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट के साथ शादी की थी। वैसे बिपाशा के भी शादी से पहले कई अफेयर रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चित जॉन अब्राहम के साथ रहा है।
बिपाशा और करण की मुलाकात 2014 में हॉरर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी और तब से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि चर्चाओं के बीच कभी भी दोनों ने एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। शादी से कुछ समय पहले दोनों ने इस बात को स्वीकार किया।
ऐश्वर्या के साथ हुई बदतमीजी, अभिषेक बच्चन की उड़ी नींद!
[ad_2]