नरेंद्र बत्रा बने इंटरनेशनल हॉकी परिषद के पहले भारतीय अध्यक्ष

[ad_1]

नरेंद्र बत्रा बने इंटरनेशनल हॉकी परिषद के पहले भारतीय अध्यक्ष

नरेंद्र बत्रा को अंतरराष्ट्रीय हॉकी परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय हॉकी के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र बत्रा अंतरराष्ट्रीय हॉकी परिषद (FIH) के अध्यक्ष बनाए गए हैं। बत्रा इस पद को संभालने वाले पहले भारतीय हैं। दुबई में हुए चुनाव में बत्रा को सर्वाधिक 68 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंधी आयरलैंड के डेविड बॉलबिर्नि को 29 वोट मिले।

बत्रा फिलहाल भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष हैं। लेकिन अब FIH प्रमुख बन जाने के बाद उन्हें भारतीय हॉकी संघ की जिम्मेदारी छोड़नी पड़ेगी। बत्रा अंतरराष्ट्रीय हॉकी परिषद के 12वें अध्यक्ष बने। भारतीय होने के साथ-साथ वो पहले गैर-यूरोपीय भी हैं। पूर्व अध्यक्ष लियेन्दो नेग्रे के साथ अच्छे संबंधों के चलते बत्रा को चुनाव जीतने में काफी आसानी हुई।

कौन हैं नरेंद्र बत्रा?

बत्रा जम्मू की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं। केपीएस गिल की अध्यक्षता वाली भारतीय हॉकी संघ में मेंबर थे। 2009 में हॉकी इंडिया के सचिव बनें। 2014 में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बनाए गए।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

[ad_2]

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )