जानिए, वीकेंड में कैसा रहा जॉन अब्राहम की 'फोर्स 2' का कलेक्शन
[ad_1]

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट करके फोर्स 2 के वीकेंट कलेक्शन की जानकारी दी है। फिल्म जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली। जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘फोर्स 2’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रर्दशन कर रही हैं। फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ रूपए की कमाई की तो वहीं शनिवार को 6.50 और रविवार को फिल्म ने 7.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। तीन दिन में फिल्म कलेक्शन 20.05 करोड़ रूपए रहा।
जानिये कौन था आलिया का पहला प्यार, वरुण धवन ने खोला राज!
फिल्म क्रिटिक्स तरण आर्दश ने ट्विट कर फिल्म के वीकेंड कलेक्शन की जानकारी दी है। देखा जाए तो जब से नोटबंदी का मसला उठा है किसी फिल्म की कमाई अच्छी नहीं रही है। ऐसे में ‘फोर्स 2’ का कलेक्शन फिर भी बेहतर रहा। फिल्म में जॉन अब्राहम के अभिनय की जमकर सराहना हो रही है। उनकी बेहतरीन बॉडी के साथ फिल्म में गजब का स्टंट लोगो को काफी प्रभावित कर रहा है।
#Force2 saw positive trending over weekend… Weekdays are crucial… Fri 6.05 cr, Sat 6.50 cr, Sun 7.50 cr. Total: ₹ 20.05 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) 21 नवंबर 2016
काजोल की ये चाहत क्या कभी हो पाएगी पूरी
फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ रुपए का है। बता दें यह फिल्म साल 2011 में आई ‘फोर्स’ का सीक्वल है। हालांकि पिछली बार की तुलना में फिल्म पर लगभग 25 करोड़ रुपए का खर्च किया गया। फिल्म में पिछली बार जॉन के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई थीं। वहीं इस बार उनके साथ सोनाक्षी जबरदस्त एक्शन के साथ नजर आ रही हैं।
[ad_2]