ग्रैंडमास्टर हरिकृष्ण विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में
[ad_1]

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्ण ने रविवार को विश्व रैंकिंग (फिडे) में शीर्ष-10 में जगह बनाई।
चेन्नई, आइएएनएस। भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्ण ने रविवार को विश्व रैंकिंग (फिडे) में शीर्ष-10 में जगह बनाई। इसके साथ ही वह विश्व रैंकिंग के इलीट शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। फिडे की ओर से नवंबर महीने के लिए जारी ताजा विश्व रैंकिंग में हरिकृष्ण 2,768 अंकों के साथ 10वें पायदान पर हैं। इससे पहले शीर्ष-10 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद थे। आनंद इस समय 2,779 अंकों केसाथ सातवें पायदान पर हैं।
भारतीय शतरंज के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में दो भारतीय खिलाडि़यों ने एक साथ जगह बनाई है। हरिकृष्ण के पिता पी नागेश्वरा राव ने कहा, ‘वह यह खबर सुनकर बहुत खुश है। वह अभी यूरोप में टूर्नामेंट खेल रहा है। उसका पहला लक्ष्य विश्व रैंकिंग में शीर्ष-100 में पहुंचना था और उसके बाद अगला लक्ष्य शीर्ष-10 में प्रवेश करना। अब उसका मकसद दुनिया के शीर्ष-4 खिलाडि़यों में शामिल होना है।’ जूनियर विश्व चैंपियन रहे हरिकृष्ण आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले हैं।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
100 खिलाडि़यों की इस विश्व रैंकिंग में सबसे निचले 100वें पायदान पर भी भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण हैं। देशों की वरीयता सूची में भारत पांचवें स्थान पर है। रूस पहले, अमेरिका दूसरे, चीन तीसरे और यूक्रेन चौथे स्थान पर है। देशों की रैंकिंग उनके शीर्ष-10 खिलाडि़यों की औसत रेटिंग के आधार पर तय होती है। वहीं, महिला खिलाडि़यों में भी भारत की दो खिलाड़ी शीर्ष-10 में जगह बनाने में सफल रही। कोनेरू हम्पी (2,557) चौथे और हरिका द्रोणवल्ली (2,543) छठे स्थान पर हैं।
क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
[ad_2]