कश्मीर में अलगाववादियों की हड़ताल से जनजीवन अस्त-व्यस्त

[ad_1]

कश्मीर में अलगाववादियों की हड़ताल से जनजीवन अस्त-व्यस्त

घाटी में अलगाववादियों के आह्वान पर की जा रही हड़ताल लगातार जारी है। इससे कश्मीर में व्यवसायिक व अन्य गतिविधियां प्रभावित हैं।

श्रीनगर, पीटीआई। घाटी में अलगाववादियों के आह्वान पर की जा रही हड़ताल लगातार जारी है। इससे कश्मीर में व्यवसायिक व अन्य गतिविधियां प्रभावित हैं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक सडक़ों पर निजी वाहनों की संख्या बढ़ गई है। यात्री वाहन हालांकि सडक़ों से नदारद हैं लेकिन कुछ कैब और तिपहिये वाहन सडक़ों पर दौड़ रहे हैं।

अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट ने घाटी में आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी और दो अन्य आतंकवादियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से हड़ताल का आह्वान कर रखा है। अलगाववादियों ने अपनी हड़ताल की अवधि 10 नवंबर तक बढ़ा दी है।

श्रीनगर समेत कश्मीर में सभी शैक्षिक संस्थान बंद हैं। कुछ सरकारी स्कूलों में सुरक्षाबलों ने अपने शिविर लगा रखे हैं। घाटी में 25 से ज्यादा शैक्षिक संस्थानों में रहस्यमयी तरीके से आग लगने की घटनाएं दर्ज की गर्इं थीं।

पढ़ें- तल्ख हुए भारत-पाक रिश्ते, भारत ने इस्लामाबाद से 8 राजनयिक वापस बुलाए

पढ़ें- श्रीनगर: उपद्रवियों ने की एसपी कॉलेज में अाग लगाने की कोशिश

[ad_2]

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )